जहानाबाद, अगस्त 13 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को अरवल जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा जिला मुख्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहरतिरंगा यात्रा का उद्देश्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति...