Jahanabad News: भट्ठी तोड़ 985 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब किया नष्ट, शराब जब्त
जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब बनाने का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। दशहरे को लेकर उक्त अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई सख्त की गई है। इस अभियान के तहत बुधवार की देर रात तक सर्च अभियान में शराब चुलाई के लिए बनाई गई दो भट्ठी तोड़ी गई और धंधेबाजों के द्वारा रखा गया 985 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब ( जावा महुआ) जप्त कर नष्ट किया गया। यह भी बताया गया है कि 49 लीटर निर्मित शराब के अलावे शराब बनाने के उपकरण और कुछ अंग्रेजी शराब भी जब्त की गई है। शराब के धंधे में प्रयुक्त एक स्कूटी पुलिस ने जब्त किया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छह भट्ठी तोड़ ढाई हजार लीटर अर्द्ध निर्मित शराब किया नष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.