जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: जहानाबाद। हुलासगंज थाना क्षेत्र के लाट गॉव के पास एक भटककर आए एक नाबालिग बच्चा को पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया। बच्चा रास्ता भटक गया था। अकेले भटकते हुए बच्चे पर पुलिस की नजर पड़ी। उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई। बच्चे की पहचान अंकुश कुमार, पिता रमेश यादव, ग्राम-रामपुर बलुआ, थाना - कौआकोल जिला-नवादा के रूप में हुई। हुलासगंज पुलिस ने तत्परता से उसके परिजनों का पता लगाया और उस बच्चा को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने से बिछड़े बच्चे को पाकर लड़के की मां ने पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...