Jahanabad News: भंवर बिगहा विद्यालय में हजारों रुपए के सामान की चोरी
जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: रतनी। परसबिगहा थाना क्षेत्र के भंवर बिगहा गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने दो कमरे का ताला तोड़कर पंखा सहित पाठय पुस्तक की चोरी कर ली है। इस सिलसिले में विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि गुरुवार शाम विद्यालय बंद कर हम सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब विद्यालय पहुंचा तो देखा कि दो कमरे का ताला टूटा हुआ है और सामान गायब है। तब चोरी का एहसास हुआ। चोरों ने भंडार रूम का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन ताला नहीं टूट सका जिसके कारण वहां रखे खाद्यान सामग्री सहित अन्य सामान सुरक्षित बच गए। यह भी पढ़ें- Chapra News: मिडिल स्कूल बेदवलिया का ताला तोड़ चोरों ने चुराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.