जहानाबाद, जुलाई 2 -- Jahanabad News: झपट्टामार गिरोह की शिकार हुई शिक्षिका रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के बढ़ेता विद्यालय के पास एक शिक्षिका के साथ लूटपाट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार एनएच -33 जहानाबाद अरवल मुख्य सड़क मार्ग पर बढ़ेता गांव स्थित विद्यालय में पदस्थापित गांव के ही शिक्षामित्र शिक्षिका लीलावती कुमारी के गले की चेन व जीउतिया मोटरसाइकिल सवार झपट्टामार गिरोह के द्वारा छीन लिया गया।

घटना का विवरण शिक्षिका लीलावती ने बताई कि जहानाबाद से वह गुरुवार की सुबह बस से विद्यालय जा रही थी। इसी क्रम में बढ़ेता मोड़ के पास ज्योही बस से उतरकर विद्यालय की ओर जा रही थी तभी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पास में पहुंचे और एक गांव का पता पूछने लगा जब तक पता बताते तब तक मेरे हाथ पर झपट्टा मार दिया हाथ ...