जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- कराटे और तलवारबाजी में खिलाड़ियों का चयन Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छह खिलाड़ियों का चयन बिहार विद्यालय कराते व तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता के अगले चरणों के लिए हुआ है। कराटे में स्कूल के गौरव कुमार (कक्षा 11), आर्यन कुमार गुप्ता (कक्षा 9), आयुष कुमार (कक्षा 7), आस्था कुमारी कश्यप, माही कुमारी और उत्कर्ष कुमार (सभी कक्षा 8) ने जहानाबाद जिले से चयनित होकर प्रमंडल स्तरीय बिहार विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की है। यह प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को गया के खेल भवन में आयोजित होगी। इसके साथ ही, इन खिलाड़ियों ने तलवारबाजी में भी उत्कृष्ट प्रदर्...