Jahanabad News: बैदराबाद काली मंदिर में चोरी का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हैदराबाद स्थित काली मंदिर की प्रतिमा से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक स्वर्णकार भी शामिल है। पुलिस ने उसके पास से मंदिर से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने सोमवार को पत्रकारों को दी।
चोरी की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 13 सितंबर को हैदराबाद काली मंदिर की प्रतिमा से अज्ञात चोरों द्वारा सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 2 लाख 37 हजार रुपये आंकी गई थी। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.