Jahanabad News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में दरियापुर की राना प्रवीण बनी विजेता
जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। टैलेंट सर्च कार्यक्रम के तहत इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-13 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-13 बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय दरियापुर की राना प्रवीण विजेता और डीपीएस अरवल की स्मृति कुमारी उपविजेता रहीं। बालक वर्ग में डीपीएस अरवल के यंश आनंद विजेता और उच्च विद्यालय दरियापुर के शुभम कुमार उपविजेता रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में डीपीएस अरवल की हर्षिता आनंद विजेता और उच्च विद्यालय माली रामगढ़ की अंशु कुमारी उपविजेता रहीं। वहीं बालक वर्ग में उच्च विद्यालय माली रामगढ़ के रितीक कुमारी विजेता और उच्च विद्यालय सकरी खुर्द के सुभांशु कुमार उपविजेता रहे। समापन पर विजेता और उपविजेता ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.