Jahanabad News: बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर केस दर्ज
जहानाबाद, सितम्बर 30 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अकाउंटा गांव निवासी चंदन कुमार ने सदर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में चंदन कुमार ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। कुछ देर बाद बैंक से बाहर निकलने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला।मामले की सूचना सदर थाने को दी गई। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.