Jahanabad News: बेलागंज से भटककर आई बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। गया जिला के बेलागंज थाना क्षेत्र से भटककर यहां पहुंची एक बच्ची को पुलिस ने बरामद किया और उसे उनके परिजनों को मिलाया। अपने घर की लापता बच्ची को पाकर परिजन काफी खुश थे और इसके लिए जहानाबाद पुलिस को बधाई दे रहे थे। खबर के अनुसार काको थाना क्षेत्र के नोनही मोड़ के पास एक नाबालिग बच्ची रास्ता भटक गई थी। अकेले भटकते हुए मिलने पर पुलिस ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान रंजना कुमारी, पिता रामप्रवेश दास, ग्राम समसपुर, थाना बेलागंज, जिला गया के रूप में हुई। तत्परता से उसके परिजनों का पता लगाकर पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता - पिता को सुपुर्द कर दिया। बच्ची की माता ने पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.