Jahanabad News: बेमौसम बारिश से धान की फसल गिरी, आलू की बुवाई पर भी संकट
जहानाबाद, अक्टूबर 29 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण कई खेतों में धान की फसल गिर गई है। इससे उत्पादन और धान की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, खेतों में नमी बढ़ने से आलू की बुवाई में भी देरी होने की संभावना है। किसानों के अनुसार, धान की फसल में बालियां निकल चुकी थीं और फसल पकने की ओर बढ़ रही थी। ऐसे समय में बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल गिर गई। इससे कटाई और उपज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेत में तैयार है फसल किसानों का कहना है कि धान की खेती में पहले ही काफी लागत लग चुकी है। ऐसे में मौसम की मार से आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। दूसरी ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.