जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। प्रखण्ड अंतर्गत बीबीपुर दरगाह के समीप से नानी के घर जाने के लिए निकली 22 वर्षीय युवती का 15 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन बेहाल हैं। युवती की मां यासमीन खातून ने काको थाने में आवेदन देकर तीन युवकों पर बेटी का अपहरण कर कहीं दूसरी जगह ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक युवती का पता नहीं चल सका है। चिंतित परिजनों ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

युवती का गायब होना यासमीन खातून के अनुसार, उनकी बेटी 11 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे काको स्थित अपनी नानी के घर जाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपनी मां से फोन पर संपर्क कर बेटी के वहां पहुंचने के बारे में पूछा। इस ...