Jahanabad News: बीबीपुर में अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त, 48 लीटर देसी शराब जब्त, धंधेबाज फरार
जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको पुलिस ने शनिवार को बीबीपुर गांव में छापेमारी करते हुए एक अवैध शराब निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी ध्वस्त कर 48 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब जब्त की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बीबीपुर गांव में छापेमारी की। तलाशी के दौरान शराब बनाने के लिए रखा गया करीब 55 लीटर महुआ जावा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: गुरुआ के मल्लाह टोली में छापेमारी,एक शराब कारोबारी गिरफ्तार वहीं शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, पाइप समेत अन्य उपकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.