Jahanabad News: बिजली बिल सुधार को लेकर शिविर का आयोजन
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला मुख्यालय स्थित विद्युत कार्यालय में 17 अगस्त से 22 अगस्त तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं के बिजली बिल से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। बिजली विभाग के कनीय अभियंता संजय कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की ओर से प्राप्त बिजली बिल संबंधी शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार यथासंभव उसी दिन शिकायतों का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में विद्युत कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बिजली बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.