जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: ​मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के मैडला गांव में मंगलवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गांव की मुख्य गली में स्थित एक विशाल नीम का पेड़ अचानक बिजली के चालू खंभे पर जा गिरा। इस हादसे में बिजली का खंभा और तार टूटकर नीचे आ गिरे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद कर दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना का विवरण ​ग्रामीणों के अनुसार, जब नीम का पेड़ गिरा उस समय बिजली की आपूर्ति चालू थी। तार गिरते ही खतरे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत पहलेजा विद्युत सब-स्टेशन को सूचना दी। पावर हाउस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइन काट दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ​इस दुर्घटना में गांव के निवासी वाल्मीकि यादव की दुकान बुरी तरह प्रभावि...