Jahanabad News: बिजली की समस्या को ले ग्रामीणों ने की सड़क जाम
जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर मंगलवार को गांव के समीप घेजन- शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग को मोटरसाइकिल पर लकड़ी रखकर जाम कर दिया तथा विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गांव की समस्या सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली विभाग के लापरवाही के कारण लाइन काट दिया जाता है जिससे शाम के समय बच्चों को पठन-पाठन एवं खेती करने में काफी परेशानी हो रही है। कई बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग से की गई है। लेकिन समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। उग्र ग्रामीणों ने सड़क जामकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सड़क लगभग आधे घंटे तक जाम रहा। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लगी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.