Jahanabad News: बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान
जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन-रात बार-बार बिजली आने-जाने और घंटों आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज, कारोबार और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गर्मी में पंखे, कूलर और पानी की मोटर नहीं चलने से लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को इनवर्टर व जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से बिजली कटौती का कारण स्पष्ट करने तथा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.