जहानाबाद, जुलाई 1 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मे इन दिनो लोग बिजली की आंख मिचौनी से परेशान है। बिजली कब कट जाएगी इसका कोई भरोसा नहीं है। गर्मी का प्रकोप बना हुआ है तो दूसरी तरफ बार-बार बिजली कट रही है। कभी-कभी तो बिजली आने में दो घंटे का समय लग जाता है। मखदुमपुर शहरी क्षेत्र में स्थिति और खराब है। एक तरफ बिजली विभाग अच्छी व्यवस्था की बात करती हैं तो दूसरी ओर मौसम खराब होते ही बिजली में खराबी आ जाती है। वर्षा होने और हल्की हवा चलने पर फॉल्ट लगना आम बात है। बाजार के धीरज कुमार ने बताया गर्मी के समय में बिजली काटने से काफी परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...