जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद थाना अंतर्गत सैदीचक गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि सैदीचक गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी सविता देवी सोमवार की सुबह में धान रोपने के लिए बधार में जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही करंट प्रभावित चाइनिज तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। करंट लगने के बाद महिला को आनन फानन में ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए एम्स पटना रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम हालांकि रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए शहर के ही एक निजी क्लीनिक में ले गए ज...