Jahanabad News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गई युवती भी झुलसी
जहानाबाद, नवम्बर 5 -- करंट लगने से युवक की मौत Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गई एक युवती भी करंट से झुलस गई। मृतक की पहचान उचिटा गांव निवासी निरजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। मालूम हो कि निरजय कुमार गांव में ही पड़ोसी रिसु कुमारी के घर बिजली का टोका फंसाने गया था। बताया जाता है कि जिस तार में वह टोका फंसा रहा था, उसमें 440 वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था। टोका फंसाने के दौरान अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। युवक को करंट से छटपटाता देख उसे बचाने पहुंची रिसु कुमारी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी-फरीदपुर ले गए जहां युवक की गंभीर हालत को देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.