Jahanabad News: बिजली करंट की चपेट में आकर वृद्ध घायल
जहानाबाद, जुलाई 1 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता । परसबिगहा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव में बिजली करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 70 वर्षीय दुलेश्वर बिंद बताए जाते हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है उक्त वृद्ध अपने घर में पानी के लिए मोटर को चालू कर रहे थे। इसी दौरान स्टार्टर में बिजली करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही उन्होंने स्टार्टर में हाथ लगाया करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.