जहानाबाद, अगस्त 20 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों पड़ रही उमस गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है। दोपहर में प्यास अधिक लग रही है वहीं बरसाती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं मौसम की मार के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पूरे दिन बिजली बार-बार काटी जा रही है। जिससे बरसाती गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिन में भी चैन नहीं मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...