जहानाबाद, सितम्बर 13 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। बाढ़ से हुई तबाही और पीड़ितों को सरकारी सहायता नहीं मिलने के मुद्दे पर रविवार को डॉक्टर बीआर आंबेडकर वाचनालय में अरवल विकास मंच की बैठक हुई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि पुनपुन नदी की बाढ़ में सात लोगों की मौत हुई, लेकिन एक मृतक के परिजन को ही मुआवजा मिला है। सभी मृतकों के परिजनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी सहायता नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में बाढ़ से बर्बाद धान की फसल का मुआवजा सीधे किसानों के खाते में देने, बंसी प्रखंड के आगे हुए करीब 15 फीट के कटाव की जल्द मरम्मत कराने तथा बाढ़ में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की गई। बैठक में धनंजय कुमार सिंह, अशोक शर्मा, विजय शर्मा, चंद्रकांत क...