Jahanabad News: बाढ़ पीड़ितों की मदद को विधायक ने दिया एक माह का वेतन
जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक पप्पू वर्मा ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में अपना एक माह का वेतन दान किया है। सोमवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के समक्ष उन्होंने राशि का योगदान किया। विधायक ने कहा कि बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों को जान-माल और संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे संकट के समय पीड़ितों तक राहत पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए वे आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.