Jahanabad News: बाल विवाह और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
जहानाबाद, अक्टूबर 30 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शुक्रवार को पायस मिशन स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पायस मिशन स्कूल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रजेश कुमार और सीजेएम मनीष कुमार पांडेय ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार और बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। वहीं, साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, विधिक सेवा हेल्पलाइन 15100 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बाल विवाह, साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कोई स्पर्श असहज या असुरक्षित महसूस कराए तो बच्चे को चुप नहीं रहना चाहिए न्यायिक अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.