Jahanabad News: बाल विद्या मंदिर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, छात्राओं ने पेड़ों को बांधी राखी
जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से बाल विद्या मंदिर (मंगल नगर, बभना) में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं ने इन पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: थाने में रक्षाबंधन उत्सव मना लगाए गए पौधेछात्राओं का संकल्प छात्राओं ने पेड़ों को अपना सच्चा मित्र बताते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली। विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.