Jahanabad News: बार एसोसिएशन संघ के कर्मी के साथ मारपीट
जहानाबाद, अगस्त 1 -- Jahanabad News: अरवल। निज संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन संघ के वकालतनामा विक्रेता अमित कुमार उम्र 23 वर्ष के साथ अज्ञात लोगों के द्वारा जमकर मारपीट किया गया है जिसमें अमित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जख्मी अमित कुमार के द्वारा सदर थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मारपीट के साथ उसके पास से 7000 छीन लिए गए। जख्मी अमित कुमार ने बताया कि बार संघ से काम कर अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में मारपीट किया गया है एवं पैसा छीन लिया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि अमित कुमार के द्वारा आवेदन मिला है। आवेदन की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.