Jahanabad News: बाजितपुर में युवक पर अपराधियों ने चलाई गोली
जहानाबाद, सितम्बर 27 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के बाजितपुर के पास रविवार की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे संतोष कुमार पर अपराधियों ने गोली चला दी। हालांकि, इस घटना में संतोष कुमार बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर हथियारबंद अपराधी वहां से फरार हो गए।
पुलिस का घटनास्थल पर पहुंचना घटना की सूचना मिलते ही किंजर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संतोष कुमार से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.