Jahanabad News: बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: किंजर। दीपावली की पूर्व संध्या पर किंजर बाजार सहित आसपास के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। किंजर, कुर्था मोड़, शांतिपुरम, शंकरपुर, इमामगंज, हाजीपुर और इब्राहिमपुर के बाजारों में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की खरीदारी की। इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के कलश, चुक्कड़, छोटे दीये, मोमबत्तियां, बंदनवार, रंगोली, पूजा घर सजाने वाली लड़ियां, चांदनी, आसनी और नारियल की भी खूब बिक्री हुई। बच्चों और युवाओं में पटाखों एवं फुलझड़ियों को लेकर विशेष उत्साह दिखा। वहीं, लड्डू, मूंगदाल और अन्य मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Hajipur News: छोटी दीवाली पर चेहराकलां बाजार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.