Jahanabad News: बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो घायल
जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता सुकियामा- झुनकी नहर सड़क पर रविवार की दोपहर एक बाइक सवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान नीरज कुमार एवं आदित्य कुमार के रूप में की गई है। नीरज घोसी थाना क्षेत्र के साहो बीघा गांव का रहने वाला है जबकि आदित्य नालंदा जिले के तेलहाड़ा थाना अंतर्गत केशवपुर गांव का निवासी बताया गया है। घटना के संदर्भ में घायल नीरज ने बताया कि वह बाइक से नालंदा जिले के केशवपुर से अपने मौसेरे भाई आदित्य कुमार के साथ बाइक से अपना गांव साहोविगहा आ रहा था इसी बीच गिंजी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना 112 नंबर के पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.