Jahanabad News: बाइक के साथ 50 लीटर देसी शराब बरामद
जहानाबाद, अगस्त 7 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मूलचंद बिघा गांव के निकट एक बाइक से 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करपी थाने में तैनात सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मदन चौधरी पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर थे। मूलचंद बीघा गांव के निकट पहुंचते ही एक बाइक पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे। पुलिस को देखते ही बाइक सवार गाड़ी को छोड़कर भागने में सफल हो गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर 50 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस के द्वारा होंडा लीवो बाइक को बरामद कर थाना लाया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.