Jahanabad News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार
जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। मंझियावां मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बंशी थाना क्षेत्र के कुरमावां गांव निवासी शीशाकली देव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला बंशी से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान मांझीयावां मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कुर्था लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.