जहानाबाद, जुलाई 28 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर श्रावणी मेला का शुभारंभ गुरुवार से हो जाएगा। लेकिन एक दिन पहले तक बंदोबस्ती नहीं हो सका है। आमतौर पर मेले का बंदोबस्ती एक सप्ताह पहले तक कर लिया जाता है। बंदोबस्ती से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है। पिछले वर्ष मेले की बंदोबस्ती करीब डेढ़ करोड़ रुपए में की गई थी। अब तक बंदोबस्ती नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में जो भी निर्देश आएगा उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...