Jahanabad News: बरसात में बढ़ा मक्खी-मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की दवा छिड़काव की मांग
जहानाबाद, अगस्त 24 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। बरसात का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जगह-जगह जलजमाव, नालियों में जमा गंदगी और ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों को घरों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गांवों, टोले-मोहल्लों और बाजार क्षेत्र में कई जगह पानी जमा है। कई स्थानों पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा रहता है। यही पानी मक्खी-मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बन रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलजमाव वाले स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.