जहानाबाद, जुलाई 25 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के बभना- शकूराबाद मुख्य सड़क मार्ग से एक मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में सिकरिया गांव निवासी धनेश पंडित ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मैं अपना मोटरसाइकिल बभना- शकूराबाद मुख्य मार्ग स्थित ईंट मशीन के पास लगाकर अपने खेत पर चला गया था। उधर से कुछ देर बाद लौटा तो देखा की मोटरसाइकिल गायब है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...