Jahanabad News: बनवरिया गांव में चोरों का आतंक, बंद दो घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: पांच कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान ले उड़े चोर एक घर के परिजनों को बाहर से कुंडी लगाकर किया बंद हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव में बीती रात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों घरों के मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना सामने आने से गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति चिंता बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बनवरिया गांव निवासी रामाशीष शर्मा वर्तमान में आसनसोल के नीमचक में रह रहे हैं उनका गांव स्थित मकान बंद था और घर के सभी दरवाजों पर ताला लगा हुआ था। बीती रात चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए घर का ताला तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.