Jahanabad News: बद्रीगढ़ गांव में सूखे नशे के कारोबार से ग्रामीण परेशान
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बद्रीगढ़ गांव में कथित तौर पर सूखे नशे का कारोबार बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित एक खंडहरनुमा बड़ा मकान नशे के कारोबारियों और नशा करने वालों का अड्डा बन गया है। इससे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण रमेश शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर शहर तेलपा थानाध्यक्ष से शिकायत की गई है। इसके बावजूद उक्त स्थान पर कथित तौर पर नशे का कारोबार करने वाले और नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बद्रीगढ़ गांव शहर तेलपा-करपी मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। ऐसे में इस क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्ती बढ़ाने से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.