Jahanabad News: बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक संदेश
जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता मध्य विद्यालय इंजोर में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रवेश सोपान प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराबबंदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण और सोशल मीडिया जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रधानाध्यापक बुद्धदेव कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, भाईचारा और देशप्रेम की भावना विकसित होती है। शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल, संगीत, नाटक और अन्य गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। मुख्य अतिथि जिम्मेदार सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.