Jahanabad News: बच्चों को यौन शोषण व अन्य अपराध से बचने के लिये किया जागरूक
जहानाबाद, अक्टूबर 29 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य के उद्देश्य के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल जहानाबाद में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में चित्रा कुंदन द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत और मोटिवेट किया गया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार की जानकारी दी। साइबर अपराध से कैसे बचें और बाल विवाह निषेध क्यों जरूरी है, इसके बारे में बताया। यह भी कहा कि अगर कोई असुरक्षित स्पर्श करे तो तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं। इस मौके पर बच्चों को तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर रंजना शर्मा व चेयरमैन अजय कुमार द्वारा ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट चित्रा कुंदन को बुके दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.