जहानाबाद, जुलाई 25 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देश पर शनिवार को करपी एवं बंशी प्रखंड क्षेत्र के कल बलिया बीघा प्राथमिक विद्यालय समेत विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। वैसे कृषि कार्य होने के कारण अभिभावकों की उपस्थिति कम रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: विद्यालयों में आज होगी शिक्षक-अभिभावक गोष्ठीसंगोष्ठी के दौरान चर्चाएं संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, पठन-पाठन की प्रगति तथा घर पर अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई प...