जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमेंट से ईंट बनाने वाली फैक्ट्री से कबाड़ चुराने वाले दो व्यक्ति को रविवार की रात स्थानीय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कामता दास एवं श्रवण दास है। दोनों पिता- पुत्र है। दोनों गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के इनाइचक गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि हमें कई दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के आसपास सीमेंट से ईट बनाने वाली फैक्ट्री से लोहे के सामान की चोरी हो रही है। इसी के संदर्भ में उसकी गिरफ्तारी हुई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मोबाइल टावर में चोरी करते एक गिरफ्तार उसके पास से फैक्ट्री से चुराए गए कबाड़ भी बरामद हुआ है। दोनों गिरफ्तार पिता- पुत्र को जेल...