जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: अब तक नहीं हुई है मरम्मत, भगवान भरोसे चल रहा है काम ज्यादा पानी आने पर मच सकती है इलाके में तबाही, विभाग उदासीन घोसी, निज़ संवाददाता। फल्गु नदी में पिछले साल आई बाढ़ और उससे मच तबाही के बाद भी विभाग एवं इलाके के लोग सीख नहीं ले पाए। गौरतलब हो कि पिछले वर्ष फल्गु नदी के पानी ने नदी के कई जगहों पर तटबंध को तोड़ दिया था, जिससे इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया था।

तटबंधों की स्थिति इस बाढ़ ने इलाके में धान की फसल, मछली पालन, सड़क, बिजली समेत गांव में गुजर बसर कर रहे ग्रामीणों के कई मकानों को भी धवस्त कर दिया था। नदी के पानी ने कई गांव के हजारों एकड़ में लगी धान की फसल को भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। नदी का तटबंध टूटने के कारण भारथु, नंदना, मेटरा समेत कई गांवों में मछली पालको को भी करोड़ों का नुकसान पहुंचा था। ल...