जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के करपी बाजार स्थित जगदेव चौक के समीप सोमवार की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में करपी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी करपी निवासी राजेश कुमार के बयान पर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सोमवार की रात करीब 10 बजे रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिससे बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर करपी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल तथा एक खाली कारतूस बरामद किया था, जिस...