Jahanabad News: फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना की पुलिस ने बीते रविवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से फरार तीन वारंट अभियुक्तों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को उनके संबंधित गांवों से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों में वलीदाद निवासी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरदिया निवासी परमात्मा राम और विनोद राम शामिल हैं। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ लंबे समय से अजमानतीय वारंट जारी था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गुप्त सूचना के आधार पर उनके संबंधित गांवों से गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.