जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। अरवल थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो वारंटी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों वारंटी अपने घर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान हसनपुर गांव निवासी अमरजीत चौधरी उर्फ भुयर चौधरी और उमैराबाद निवासी टुनटुन मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...