जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना पुलिस ने छापेमारी कर फरार कुर्की वारंटी राजेश कुमार को जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह बेलसार गांव का निवासी बताया गया है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि राजेश कुमार के खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...