जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता झुनाठी थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांव में फरार चल रहे चार आरोपी के घर पर इश्ते हार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सेंधवा गांव में राकेश कुमार उर्फ हरेराम, विकास कुमार व वीरेंद्र कुमार चक्रवर्ती के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। वहीं सोहरैया गांव निवासी विनय कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। यह सभी लोग फरार चल रहे हैं। न्यायालय के द्वारा इन लोगों के विरुद्ध इश्तेहार वारंट निकाला गया है, जिसके आलोक में इन लोगों के घरों पर इस इश्तेहार वारंट चिपकाए गये हैं। अगर इश्तेहार चिपकाने के एक सप्ताह के अंदर अगर यह लोग कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं, तब इन लोगों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दो आरोपितों के घर पुलिस ने इश्तेहार चि...