जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव से शादी की नीयत से एक लड़की का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में फरार लड़की की मां मुन्नी खातून के द्वारा पटना जिले के दुल्हन बाजार थाना अंतर्गत भरतपुर गांव निवासी एक युवक पर लड़की को अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी बेटी उस लड़के से मोबाइल चैटिंग करती थी। और इसी दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ी जिसके बाद लड़के के द्वारा मेरी बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...