जहानाबाद, जुलाई 27 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकुराबाद थाना क्षेत्र के श्री बिगहा गांव से एक सप्ताह पूर्व प्रेमी संग फरार प्रेमिका सह नाबालिग सोमवार को शकुराबाद थाना में आत्मसमर्पण कर दी है। मालूम हो कि नाबालिग के परिजन ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। उन्होंने उल्लेख किया था कि मेरी भतीजी को गांव के ही युवक रिश्ते में लगने वाले चाचा ने बहला फुसलाकर ले भागा है। लगातार पुलिसिया दबिस के कारण नाबालिग ने थाना में आत्मसमर्पण कर दी है पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गयी हालांकि नाबालिग व परिजन ने मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दो सप्ताह पूर्व फरार युवती खुद पहुंची थाने इंकार करने के बाद मंगलवार को 183 के बयान के लिए न्यायालय भेजा जाएगा। इससे पूर्व अल्पावास गृह में रखा गया है।...