जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब विद्यालय की छत का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। छत का हिस्सा गिरने से विद्यालय में मौजूद छात्रों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई छात्र या शिक्षक गंभीर रूप से चोटिल नहीं हो पाये। दो छात्रों के आंशिक रूप से तथा एक ग्रामीण के भी घायल होने की खबर है। बताया गया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र बरामदे में बैठकर माध्याह्न भोजन कर रहे थे।

विद्यालय की जर्जर स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय यहां की जर्जर स्थिति का जायजा तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भी लिया गया था। वार्ड सदस्य राकेश पाण्डेय तथा सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार ने बताया कि पूर्व में भी छत से मलवा गिरने की घटनाएं हुई तथा रिप...